हिंसा पीड़ितों के सत्यापन के लिए सरकार का विशेष अभियान, हफ्ते भर में पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
NEWS


" alt="" aria-hidden="true" />दिल्ली सरकार ने हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए शनिवार से दो दिवसीय सत्यापन अभियान शुरू किया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी नुकसान का आकलन करने मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर हिंसा पीड़ितों को मुआवजा राशि सौंप दी जाएगी।


अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले दिल्ली सरकार ने राहत कैंप में रहने वाले लोगों को सत्यापन कराने के लिए उनके घर तक ले जाने का इंतजाम कर रखा था। अधिकारी ने प्रभावित लोगों से पूछताछ कर उनके आवेदनों का पूरा किया। इसके आधार पर मुआवजे की राशि का आकलन होगा।  एक बार जमीनी हकीकत पता लगने से सरकार पीड़ितों को तत्काल राहत मुहैया कराएगी।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यापन अभियान का मकसद पीड़ितों का तत्काल राहत पहुंचाना है। अंतिम सूची तैयार कर पीड़ितों को पूरी मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों का मानना है कि एक सप्ताह के भीतर सभी पीड़ितों को मुआवजा दे दिया जाएगा।

शुक्रवार तक लोगों को दी गई मदद:

श्रेणी                               फार्म मिले       दी गई मदद राशि

नष्ट हो चुके मकान                46              46
मकान में ज्यादा क्षति           173            159
मकान में मामूली क्षति           49              04
दुकान                              476             00
मौत                                 29               29
गंभीर घायल                       45               45
मामूली घायल                     21               00

अब तक दी गई मुआवजा राशि - 2,15,67,500 रुपये



Popular posts
प्रतापगढ़ :
नोएडा।सलारपुर भंगेल व्यापार मंडल
सकारात्मक तथा नकारात्मक विचारों का पड़ता है, स्वास्थ्य पर गहरा असर।
आज मनुष्य भौतिकतावाद की आंधी में बहकर अधिकतम धन-सम्पत्ति अर्जन कर, भोग-विलास के साधनों से क्षणिक सुखों की म्रगतृष्णा में भटक रहा है,इसलिए वह ईश्वर प्रदत्त शाश्वत शांति और आंनंद प्राप्ति से दूर ही होता जा रहा है। अज्ञानता वश इस सत्य से अनभिज्ञ है,की सुख-दुख की अनुभूति करने वाला केवल एक ही मन है। सनातन वैदिक धर्म की मान्यताओं में इसलिए सुख विशेष की अवस्था को स्वर्ग तथा दुख विशेष की अवस्था को ही नर्क कहा गया है। शांति के बिना आनंद की प्राप्ति सम्भव नही यही जगत का अटल सत्य है। सुख-दुख केवल एक मन की अवस्था का नाम है। ऐसा होना कभी सम्भव नही की संवेदनहीन निष्ठुर,कठोर ह्रदय से हम दुखों की अनुभूतियों को नजर -अंदाज कर दें और उसी ह्रदय से सुख,आनंद अनुभव कर लें इन अनुभूतियों के लिए ह्रदय का संवेदनशील होना आवश्यक है। वेद का शाब्दिक अर्थ ही ज्ञान है। वह सनातन, सार्वभौमिक होने के साथ विज्ञान न्याय,धर्म सम्मत भी है। जगत नियंता ईश्वर ही श्रष्टि का आटो माइन सिस्टम है। उसके विधान को विज्ञान की कोई भी तकनीक से बदलना सम्भव नही है। इसका सीधा सा एक अर्थ है,की दूसरे जीवों की पीड़ाओं, कष्टों, दुखों, परेशानियों को महसूस करने के प्रति,मनुष्य जितना उदासीन ,संवेदनहीन होगा,वह सुख-आंनद की अनुभूति से भी उतना ही वंचित रहेगा।दूसरे का अहित चाहने का विचार भी हमारे ही मन में उपजता है ऐसा होते ही हमारी हानि की शुरुआत हो जाती है। क्रोध करते ही हमारा बी.पी बढ़ने लगता है।निराशा,कुंठा अवसाद के विचार मन में आते ही डिप्रेशन,एन्जायटी,लो-बी.पी की समस्या घर करने लगती है।आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के नवीन शोधों के निष्कर्ष भी अब यही जता रहे है नकारात्मक विचारों का हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। भविष्य की दुनियां में रोग- निदान में मनोचिकित्सा की बहुत बडी भूमिका उभर कर सामने आयेगी।
ग्रा0प0नरायनपुर कला में बांटे गये मास्क और सेनेटाइजर